भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 8 लोगों की मौत, मच गया कोहराम, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

By Ashish Meena
नवम्बर 6, 2024

Hardoi Accident : उत्तर प्रदेश के हरदोई में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने (डीसीएम) ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो सवार 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग को घायल होने की खबर है. घटना बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर गांव की है. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना की व्यक्त की है.

BREAKING: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में 8 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं. हालांकि, पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»