मध्यप्रदेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, निगम-मंडल कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, अब भरकर मिलेगा पैसा

By Ashish Meena
नवम्बर 9, 2024

MP Hindi News : मध्यप्रदेश सरकार ने 6वां वेतन प्राप्त कर रहे 40 हजार और निगम-मंडल के 1 लाख कर्मचारियों के डीए में वृद्धि की है. 6वां वेतनमान प्राप्त करने वाले नियमित कर्मचारियों का डीए 9% वृद्धि के साथ 239% हो गया है, जबकि निगम-मंडल के कर्मचारियों के डीए में 11% की वृद्धि की गई है, जो बढ़कर अब 302% हो गया है.

इन कर्मचारियों को डीए में हुई बढ़ोतरी का लाभ 1 जनवरी 2024 से दिया गया है. वहीं जनवरी से 30 सितंबर का एरियर 4 समान किस्तों में दिसंबर 2024, जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 में दिया जाएगा.

40 हजार कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी
सरकार ने 7वां वेतनमान प्राप्त करने रहे कर्मचारियों का 4% डीए 28 अक्टूबर को बढ़ाया है. इसी क्रम में 6वां वेतनमान प्राप्त कर रहे 40 हजार कर्मचारियों के डीए में भी वृद्धि की है. इन कर्मचारियों का डीए 9% से बढ़कर 239 % हो गया है, कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 230% डीए दिया जा रहा था. वहीं 1 जनवरी से 30 सितंबर 2024 के बीच रिटायर या मृत कर्मचारियों के आश्रित सदस्यों को एरियर राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा.

निगम-मंडल के कर्मचारियों को 302% डीए
चौथा और पांचवां वेतनमान प्राप्त कर रहे निगम और मंडल में कार्यरत करीब 1 लाख कर्मचारियों के डीए में भी 1 जनवरी 2024 से बढ़ोतरी की गई है. पांचवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का डीए 11% बढ़कर 291% से 302% हो गया है. वहीं चौथा वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का डीए 40% बढ़कर 1385% हो गया है. इन कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 1345% डीए दिया जा रहा था.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»