खातेगांव विधानसभा के पिपलिया कार्यालय पर पहुंचे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा नेता संतोष मीणा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत

By Ashish Meena
नवम्बर 10, 2024

Khategaon News : मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तेयारियां जोरो पर चल रही है भाजपा और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता आए दिन बुधनी और विजयपुर विधानसभा में पहुंचकर लोगों को साधने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और होशंगाबाद-नरसिंहपुर सीट से सांसद दर्शन सिंह चौधरी शनिवार को बुधनी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

इस दौरान युवा सांसद दर्शन सिंह चौधरी खातेगांव विधानसभा के ग्राम पिपलिया नानाकर कार्यालय पर पहुंचे, जहां भाजपा नेता संतोष मीणा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। दर्शनसिंह चौधरी के सांसद बनने के बाद प्रथम आगमन पर संतोष मीणा द्वारा दीप जलाकर साफा बांधकर राम नाम रूपी गमछा पहनकर पुष्प हार श्रीफल भेंट कर स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। इस दौरान दर्शनसिंह चौधरी ने भी माला पहनाकर संतोष मीणा का अभिनन्दन किया।

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
साथ में उपस्थित बड़नगर बलराम पवार, दीवगांव सरपंच मुकेश पवार, पिपलिया उप सरपंच महेंद्र सिंह तोमर, खातेगांव पार्षद अजय बिश्नोई, अखिलेश खोज, अनिल भाटी, बूथ अध्यक्ष अनारसिंह भाटी सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में दर्शन सिंह चौधरी ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के संजय शर्मा को 4 लाख से भी अधिक वोटों से हराया है। दर्शन सिंह एक आंदोलनकारी नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें अब तक के अपने जीवन में सैकड़ों आंदोलनों में भाग लिया है, जिसमें बनखेडी में दूधी नदी का प्रोजेक्ट लाने से लेकर बिजली के अधिक से अधिक सबस्टेशन के लिए किए गए आंदोलन तक शामिल हैं।

दर्शन सिंह चौधरी किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष को दी टिकट। - Dainik Bhaskar

उन्होंने भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश मंत्री तक की जिम्मेदारियों को संभाला है। उन्होंने किसानों के साथ मजदूरों को जोड़ते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ की भी स्थापना की है। इतना ही नहीं, किसानों के हक की लड़ाई के लिए न्यायिक संघर्ष करते हए वह 7 बार जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने बीजेपी किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई है। फिलहाल वह मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हैं।

सामाजिक कामों में लेते हैं हिस्सा
दर्शन सिंह चौधरी ने सामाजिक कामों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। चूंकि वह एक टीचर थे, ऐसे में टीचर्स के अधिकारों की मांगों को लेकर विकासखंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए वह 4 बार जेल गए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलनों के माध्यम से 2200 लड़कियों की शादी भी करवाई है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»