MP Breaking News: मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

By Ashish Meena
दिसम्बर 6, 2024

MP Breaking News : कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भारत सिंह का शुक्रवार सुबह रतलाम में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे, इलाज के लिए उन्हें रतलाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सुबह निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजन भारत सिंह की पार्थिव देह को लेकर रतलाम से उनके निवास स्थान गढ़ी के लिए रवाना हो गए हैं। उनका पार्थिव शरीर आज अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

Also Read – MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल की हत्या, 12वीं के छात्र ने मारी गोली, मौके पर ही मौत, मचा हड़कंप

कल शनिवार सुबह 10.30 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी, इसके बाद ईदगाह के पीछे पारिवारिक मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि भारत सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा चेहरा थे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में गृह और उद्योग मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। उनके निधन से राजनीतिक जगत में भी शोक व्याप्त है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»