मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, सीजन में सबसे ठंडा रहा साल का पहला दिन, अगले तीन दिनों तक 14 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

By Ashish Meena
जनवरी 2, 2025

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में कड़ाके के ठंड की शुरुआत हो गई है। नए साल का पहला दिन सीजन का सबसे ठंडा रहा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन-चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। यह प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा।

घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने 14 जिलों में शीतल दिन और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, जनवरी में 20-22 दिनों तक कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से रात के तापमान में तेजी से गिरावट हुई। देर रात आसमान में कोहरा छाने लगा था।

Also Read – मध्यप्रदेश के 2 भाजपा नेता फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

1 जनवरी को सबसे ठंडा दिन
बुधवार की सुबह अधिकांश जिलों में सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही। कई शहरों में कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर बाद तक कुछ नहीं दिखाई दिया। भोपाल में साल के पहले दिन का तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा तो इससे न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

रायसेन में दिन में भी रात जैसी सर्दी रही। दिन का तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। इससे पहले रात में पारा 8.3 डिग्री था। मंगलवार-बुधवार की रात में कई शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे आ गया। भोपाल, रायसेन, रीवा, नौगांव, सीधी, नर्मदापुरम, जबलपुर, सतना, गुना, शिवपुरी, बालाघाट, सिवनी, उमरिया और उज्जैन में शीतल दिन की स्थिति बनी।

प्रदेश में दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 14 जिलों में शीतल दिन की चेतावनी जारी की है। इनमें भोपाल, राजगढ़, उमरिया, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिले शामिल हैं। इन जिलों में घने से मध्यम दर्जे के कोहरे की चेतावनी है।

नीमच, मंदसौर, पन्ना और रीवा में शीतलहर की संभावना है। तीन जनवरी को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»