इंदौर में गैरेज संचालक की हत्या से फैली सनसनी, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, लोगों ने दुकानें बंद कर जताया आक्रोश

By Ashish Meena
जनवरी 6, 2025

Indore Crime News : मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले 24 घंटे में दो हत्याकांड की घटना सामने आई है। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गैरेज संचालक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गैरेज संचालक राज नामक युवक की निर्मम हत्याकांड की वारदात को बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि गैरेज पर बेहतर गाड़ी सुधारने के चलते लगातार क्षेत्र के ही कुछ युवक उसे बदनाम करने में लगे हुए थे।

Also Read – ब्रेकिंग: सुरक्षाबलों की गाड़ी पर बड़ा हमला, नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 9 जवान शहीद, कई गंभीर रूप से घायल

इसी बात को लेकर पिछले दिनों ही उनका विवाद भी हुआ था। इसी विवाद को लेकर यह हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों और परिजनों ने दुकानें बंद कर आक्रोश जताया है। परिजनों द्वारा बदमाशों पर गंभीर आरोप लगाया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»