महाकुंभ में अब तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, PM मोदी 5 फरवरी को आएंगे, रोज हो रही गंगाजल की जांच

By Ashish Meena
जनवरी 21, 2025

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ का आज 9वां दिन है। मंगलवार को बिजनेसमैन गौतम अडाणी महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं। इस्कॉन के शिविर में अडाणी ने लोगों से मुलाकात की। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-पाठ किया।

Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Sangam River Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi

अडाणी अब संगम और लेटे हनुमानजी मंदिर भी जाएंगे। 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 5 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 10 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में आएंगी। अब तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

आतंकी खतरे के मद्देनजर महाकुंभ में ATS ने गंगाजल की जांच अपनी निगरानी में करानी शुरू कर दी। पहले भी संगम पर पानी की जांच रोज कराई जाती रही है, हालांकि अब इसमें ATS और डॉक्टरों की टीम शामिल की गई है।

डॉक्टरों के साथ ATS गंगा जल की जांच करती हुई।

Also Read – कुचल दिया जाएगा यूरोप…डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेते ही NATO देशों में मची खलबली

ग्रेटर नोएडा में रह रही पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर संगम के लिए 51 लीटर गाय का दूध भेजेंगी। इस समय प्रग्नेंट होने की वजह से सीमा हैदर खुद नहीं जा पा रही हैं। उन्होंने श्रद्धा जताई है कि वकील एपी सिंह, पति सचिन और परिवार के अन्य लोगों के हाथों संगम में गाय के दूध से अभिषेक कराएंगी।

mahakumbh 2025 pm modi and Amit shah will visit

बता दें कि 32 साल की सीमा हैदर मई-2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। वर्तमान में अपने भारतीय पति सचिन मीणा (27) के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में रह रही हैं। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम पबजी के दौरान हुई थी। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी।

Mahakumbh 2025: संगम तट पर आस्था का महासमागम, करोड़ों ने लगाई डुबकी - UP की  बात

महाकुंभ में खड़ेश्वरी बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ये बाबा पिछले नौ सालों में एक पल के लिए भी न तो बैठे हैं और न ही लेटे हैं। पूरे वक्त सिर्फ एक पैर पर ही खड़े रहते हैं। चौबीसों घंटे वह एक झूले का सहारा लेकर ही खड़े रहते हैं। झूले पर खड़े होकर ही वो नित्य क्रिया करते हैं, ईश्वर की आराधना करते हैं।

Mahakumbh 2025 Live Updates: राहुल गांधी और प्रियंका महाकुंभ में होंगे  शामिल, रक्षामंत्री भी लगाएंगे आस्था की डुबकी - Maha Kumbh Mela Live 2025  Live Update Prayagraj 7 crore people ...

बाबा खड़े होकर ही फलाहार करते हैं और खड़े-खड़े ही नींद भी पूरी कर लेते हैं। इस तपस्या को खड़ेश्वरी तपस्या के रूप में जाना जाता है, जो कि एक हठ योग है। वे ये तपस्या समाज कल्याण का संकल्प लेकर कर रहे हैं।

महाकुंभ के चौथे दिन भी प्रयागराज में जुटे लाखों श्रद्धालु, दूसरे 'अमृत  स्नान' की तैयारियां भी हुईं तेज

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»