मध्यप्रदेश में ‘प्रेरक चक्रवात’ की एंट्री, 31 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी

By Ashish Meena
फ़रवरी 5, 2025

IMD Alert : पूरे मध्यप्रदेश में मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाने शुरु कर दिए है। फरवरी महीने के शुरू होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है। बीते दिन सुबह से ही बादल छाने से दिन के तापमान में कुछ कमी आई है। वहीं रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई है। दिन के समय हवा भी चली।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इसके साथ ही अरब सागर से आर्द्रता मिल रही है। इससे बादल छाए हैं। वहीं ग्वालियर सहित प्रदेश के 31 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे एक दो दिन में दिन व रात के तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम 14.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Also Read – मध्यप्रदेश में पिछड़े वर्ग का होगा बीजेपी अध्यक्ष? सामने आया बड़ा अपडेट

इन जिलों में बारिश अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जारी किया है। मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। साथ ही कई अन्य जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है।

भिंड, मुरैना और श्योपुर जिले में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अपनी दृष्टिकोण में बताया है कि भले ही तापमान में विशेष बदलाव न हो लेकिन इसके बाद तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

बारह घंटे में 10.6 डिग्री का आया अंतर
सुबह- 5.30- 14.8
सुबह- 8.30- 15.4
सुबह- 11.30- 21.8
दोपहर-2.30- 25.4
शाम – 5.30- 23.8

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»