भोपाल के इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, 10 किमी दूर से दिख रहा धुआं, इलाके में मचा हड़कंप

By Ashish Meena
मार्च 1, 2025

Bhopal : भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि लपटें 20 फीट तक ऊंची उठ रही हैं। 10 किलोमीटर दूर से धुआं दिख रहा है। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) भी मौजूद है। फिलहाल लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है।

जेके रोड स्थित टाटा और महिंद्रा शोरूम के पीछे केमिकल फैक्ट्री है। जहां दोपहर में आग लगी। सूचना मिलते ही गोविंदपुरा, पुल बोगदा, फतेहगढ़ से फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे से आग लगी हुई है। जिस पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Also Read – मध्यप्रदेश में एक्टिव हुआ चक्रवात, मौसम में होगा बड़ा बदलाव, 3 और 4 मार्च को बारिश का अलर्ट

आग लगने की वजह सामने नहीं आई
फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग की लपटें काफी ऊपर उठ रही हैं। वहीं, इलाके में धुआं ही धुआं है। इस वजह से मौके पर भीड़ लग गई है। अशोका गार्डन पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रही है।

आग में लोडिंग ऑटो भी जला
फैक्ट्री में एक लोडिंग ऑटो भी खड़ा था, जो जल गया। इसके अलावा अंदर बाइक भी खड़ी थी। आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति मच गई। इसके चलते शोरूम से कर्मचारी बाहर निकल गए। वहीं, आसपास की दुकानें भी खाली हो गई।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»