May 18, 2024

weather

147.01111111111 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशियों पर बरसेगी शिव की कृपा, यहां जानिए पूजन का शुभ महूर्त, योग, विधि और उपाय

Mahashivratri 2024 : हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। 8 मार्च 2024 को आने वाली महाशिवरात्रि शुक्रवार को है। इस दिन व्रत और विधिपूर्वक पूजा करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता और जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। 300 साल बाद इस बार महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। 2024 की महाशिवरात्रि को शुक्र प्रदोष व्रत के साथ मेल खाता है, जो इसे अत्यंत शुभ बनाता है।

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो व्रत और पूजा के लिए अत्यंत अनुकूल है। ज्योतिषाचार्य पंडित नारायण हरि शुक्ला के अनुसार, इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से अत्यंत लाभ मिल सकता है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ होता है। शहद, गन्ने का रस, बेलपत्र आदि चढ़ाना भी फलदायी माना जाता है।

महाशिवरात्रि के दिन त्रिकोण योग भी बन रहा है, जो शुभ माना जाता है। इस दिन पति-पत्नी एक साथ शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं तो उनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 300 साल बाद बन रहे इस दुर्लभ संयोग में महाशिवरात्रि का व्रत और पूजा करने से अनेक लाभ मिल सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन शुक्र प्रदोष व्रत होने के साथ ही शिव, सिद्ध और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। 

पंचांग की गणना व धर्मशास्त्रीय मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर इस प्रकार के योग संयोग व ग्रह स्थिति 300 साल में एक या दो बार ही बनती है। इस दुर्लभ योग में भगवान शिव की पूजा शीघ्र फल प्रदान करने वाली मानी गई है। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार के दिन श्रवण नक्षत्र उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र, शिवयोग, गर करण तथा मकर/कुंभ राशि के चंद्रमा की साक्षी रहेगी. वहीं, कुंभ राशि में सूर्य, शनि, बुध का युति संबंध रहेगा। इस प्रकार के योग तीन शताब्दी में एक या दो बार बनते हैं, जब नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति केंद्र त्रिकोण से संबंध रखती है। 
 
शुभ संयोग और शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की आराधना करने से उनके भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी। इस दिन सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ जमा हो जाती है। सभी भक्त प्रभु की पूजा-अर्चना में जुट जाते हैं। कई लोग इस दिन अपने-अपने घरों में रुद्राभिषेक भी करवाते हैं। भगवान भोलेनाथ की कई प्रकार से पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन महाशिवरात्रि पर यदि भक्त बेलपत्र से भगवान शिव की विशेष पूजा करें तो उनके धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। वर्ष भर में आने वाली 12 शिव रात्रियों में यह महाशिवरात्रि है।

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision