May 18, 2024

weather

139.67222222222 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

81 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या हुआ और अब कैसी है हालत?

Amitabh Bachchan Admitted To Hospital : बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर को आज सुबह यानी 15 मार्च को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अमिताभ बच्चन की कोकिलाबेन अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। यह एंजियोप्लास्टी उनके पैर में जमे खून के थक्कों के लिए हुई। आम तौर पर एंजियोप्लास्टी दिल के लिए की जाती है। बिग बी ने एंजियोप्लास्टी के बाद ईश्वर और फैंस के प्रति आभार जताया है। 

81 साल के अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है। फैन्स बिग बी की सेहत को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं। हालांकि घबराने वाली कोई बात नहीं है। बिग बी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- आपका हमेशा आभार। उनके इस ट्वीट से कयास लगाया जा रहा कि उन्होंने सर्जरी के बाद शुभचिंतकों का आभार जताया है।

बताया जा रहा है कि उनकी ये एंजियोप्लास्टी किसी दिल के मर्ज के कारण नहीं बल्कि पैर में हुए क्लॉट की वजह से हुई है। बीती शाम उन्हें एक इवेंट में जाने के बाद थोड़ी तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार की सुबह अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया। अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने हेल्थ को लेकर काफी चर्चा रहते हैं। पिछले दिनों उनके पांव में चोट आ गई थी। वहीं आज खबर आ रही है कि उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में भी बॉलीवुड में लगातार काम करते जा रहे हैं। उनके पास फिलहाल कई सारी फिल्में मौजूद हैं, जिनपर लगातार काम भी कर रहे हैं। बिग बी की फिल्मों की लिस्ट में बड़ी-बड़ी और बिग बजट वाली फिल्में भी शामिल हैं। अमिताभ के पास 4 बड़ी फिल्में हैं, जिनके जरिए उन पर करीब 1550 करोड़ का दांव लगा है। फिल्म कल्कि 2898 AD में उन्हें प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ देखा जाएगा। वहीं, फिल्म थलाइवर 170 से 33 साल बाद रजनीकांत के साथ अमिताभ वापसी कर रहे हैं। 

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision