May 18, 2024

weather

144.91666666667 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

भोपाल: संतोष मीणा ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, भगवा गमछा भेंट कर प्रचंड जीत की दी शुभकामनाएं 

Khategaon Santosh Meena : मध्यप्रदेश में तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार चरम पर है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा लोकसभा सीट से टिकट दिया है। शिवराज सिंह चौहान भी बड़े जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे है। शिवराज सिंह चौहान इसी सीट से 2005 तक लगातार पांच बार सांसद रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 18 वर्षों तक मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की कमान संभाली हैं। जैसे ही केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा उम्मीदवारों की सूची घोषित की गई और उसमें विदिशा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी के तौर पर शिवराज सिंह चौहान का नाम सामने आया। 

शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी विदिशा संसदीय क्षेत्र के सभी नेता चुनाव के प्रचार में जुट चुके है। खातेगांव विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा नेता संतोष मीणा भी आए दिन शिवराज सिंह चौहान के साथ नजर आते है। संतोष मीणा लगातार अपनी विधानसभा में शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है। 

आज भोपाल निवास पर संतोष मीणा ने शिवराज सिंह चौहान का भगवा गमछा भेंट कर प्रचंड जीत की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मोके पर उनके साथ भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, संतोष मीणा का नाम खातेगांव विधानसभा में सबसे ऊपर आता है और वह लगातार अपनी विधानसभा में भी सक्रिय रहते है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का सम्मान करने वाले संतोष मीणा हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। 

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision