July 27, 2024

weather

141.70555555556 °C

RashtriyaEkta - 11-06-2024

मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, इन विभागों में 46491 नए पदों पर होगी भर्ती

MP Cabinate Meeting : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही बैठकों के दौर लगातार चल रहे है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करके इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद केंद्र में भी मध्य प्रदेश का मान बढ़ा है। aaj 89 दिन बाद मध्य प्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में हुई। इस बैठक में प्रदेश की मोहन सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है।

कैबिनेट में लिए फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि चुनाव के बाद हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ा फैसला हुआ। विजयवर्गीय ने बताया कि स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग में नए पदों के भर्ती को कैबिनेट की मंजूरी 1207 पद सीधी भर्ती होगी। 

Also Read - मध्यप्रदेश में कांग्रेस की एक बार फिर होगी अग्निपरीक्षा, 10 जुलाई को चुनाव

सरकार आधे प्रमोशन से होंगे तो आधे भर्ती से भरेगी। बम्पर पदों पर भर्ती को मोहन कैबिनेट की हरी झंडी मिल गई है। इसमें तृतीय-चतुर्थ श्रेणी और पैरामेडिकल का स्टाफ शामिल है। मध्य प्रदेश में 46491 नए पदों का सृजन कर भर्ती करने का फैसला किया गया है। यह भर्ती अलग-अलग विभागों में होगी। स्वास्थ्य विभाग में 46451 नवीन पदों भर्तियां होंगी। तृतीय श्रेणी चतुर्थ श्रेणी और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भर्ती निकाली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में 1214 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें से 607 पदों पर सीधी भर्ती और 607 पद चयन परीक्षा से भरे जाएंगे।

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision