May 18, 2024

weather

144.91666666667 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

बड़ी खबर : बागेश्वर सरकार की कथा में महिला ने काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती

इंदौर : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है, जिसमे रोजाना हजारों की संख्या में भक्त कथा का ज्ञान लेने के लिए पहुँच रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा के साथ अपने पर्ची वाले चमत्कार के लिए भी जाने जाते हैं। 

इंदौर में इस तरह धार्मिक आयोजन होते रहते हैं, जिसमे बड़ी संख्या में भक्त दूर दूर से आते हैं। अब कथा से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से न मिलने देने पर एक महिला ने हाथ की नस काट ली। जिसके बाद उसे आनन-फानन में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। 

बताया जा रहा है कि, मंगलवार को सीमा नामक महिला कथा में पहुंची थी। कथा समाप्त होने पर वह धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद करने लगी। वहीं सिक्‍योरिटी और अन्य लोगों द्वारा रोके जाने पर उसने हाथ की नस काट ली, जिसके बाद महिला बेसुध हो गई और उसे तत्काल कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision