May 18, 2024

weather

141.52222222222 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

बड़ी खबर: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा सरकार ने इस राज्य में कम किए पेट्रोल-डीजल के भाव, कर्मचारियों के DA में भी दो फीसदी की बढ़ोतरी 

Reduction Prices Of Petrol & Diesel : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट 2% कम कर दिया है। इस कटौती के बाद पेट्रोल 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक सस्ता हो गया है। वहीं डीजल 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक सस्ता हुआ है।

यह कटौती 14 मार्च 2024 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि यह कटौती राज्य के लोगों को राहत देने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है।अन्य राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की संभावना है। यह कटौती आम लोगों के लिए बड़ी राहत है। इससे लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी।

राजस्थान में भाजपा सरकार ने आम आदमी और सरकारी कर्मचारियों को राहत दी है। यहां पेट्रोल और डीजल में वैट जहां 2 परसेंट कम कर दिया गया है। पेट्रोलियम पदार्थों के घटे हुए दाम शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगे। वहीं, राज्य कर्मचारियों का डीए भी 2 परसेंट बढ़ा दिया गया है। लोकसभा चुनावों से पहले राजस्थान में भजन लाल सरकार ने यह बड़ी राहत दी है। राजस्थान में कैबिनेट की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। 

सीएम भजनलाल शर्मा की कैबिनेट की दूसरी बैठक में पेट्रोल डीजल के दाम कम करने का फैसला लिया गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद इस बात का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि- डीजल-पेट्रोल के अंदर विसंगतियां थी। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर में रेड का बहुत बड़ा अंतर था। राजस्थान ही राजस्थान में डीजल में लगभग 5 रुपए 28 पैसे का अंतर था। पेट्रोल में भी लगभग इतना ही अंतर था। किसी ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया। हमने इस विसंगति को दूर किया है। साथ ही वैट की दर में दो प्रतिशत की कमी की है। 

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision