RashtriyaEkta - 12-05-2024
Actor Sayaji Shinde: बॉलीवुड फिल्मों से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपना कमाल दिखा चुके एक्टर सयाजी शिंदे को लेकर आई एक खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है। दरअसल, एक्टर को सीने में तेज दर्द की वजह से शुक्रवार देर शाम मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से फैंस उनकी हेल्थ को लेकर परेशान थे। अब एक्टर की हेल्थ पर ताजा अपडेट आ गया है। सयाजी शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया। साथ ही फैंस को धन्यवाद भी कहा है।
एक्टर सयाजी शिंदे ने अस्पताल से वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हेलो, अब मैं ठीक हूं, मेरे चाहने वाले सभी फैंस और मेरे शुभचिंतक सभी मेरे साथ हैं। अब चिंता की बात नहीं है। जल्द ही मैं आपको एंटरटेन करने के लिए हाजिर हो जाऊंगा, धन्यवाद।’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर सयाजी शिंदे को सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके चलते उन्हें शुक्रवार को मुंबई के सातारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां डॉक्टर्स ने एक्टर की एंजियोप्लास्टी की। बताया जाता है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें आज शाम तक उनको अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
गौरतलब है कि सयाजी शिंदे फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में एक्टर के साथ ही विलेन बनकर नाम कमाया है। उन्हें बिग ब्रदर, अंतिम जैसी कई फिल्मों में विलेन के किरदार में देखा गया है। इसके अलावा सयाजी शिंदे शूल, रोड़, संजू, गोविंदा नाम मेरा समेत कई हिंदी, मराठी और साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं।
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमला, हमलावर ने की..
Business Idea 2024 : 10*10 के कमरे में शुरु करें..
ब्रेकिंग: टीम इंडिया के कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान,..
इलेक्ट्रिक स्कूटर के चाहने वालों के लिए खुशखबरी, TVS IQube..
हमें भी गर्व है कि चाय वाले का बेटा PM..
© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision