May 18, 2024

weather

144.91666666667 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

गहरी खाई में गिरी बस, 25 लोगों की मौत, मातम का माहौल...

पेरू। साउथ अमेरिका के पेरू में सोमवार को भयानक बस हादसा हो गया। एक बस के नदी में गिरने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उत्तरी पेरू में हुआ। सभी यात्रियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। हांलाकि, इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस लगभग 200 मीटर (लगभग 650 फीट) गहरी खाई में गिरी। नीचे नदी थी। कई यात्री इसमें बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। रेस्क्यू वर्कर और फायरफाइटर्स घटनास्थल पर मौजूद हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लोकल प्रशासन ने इलाके में 48 घंटे के शोक की घोषणा की है। वहीं अधिकारी हादसे की वजह की जांच कर रहे हैं।

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision