July 27, 2024

weather

141.27222222222 °C

RashtriyaEkta - 12-06-2024

बुधनी सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, ये नेता हो सकते हैं दावेदार

Budhni Assembly Election: हाल ही में देश भर में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और इन चुनावों में एनडीए ने बहुमत हासिल करते हुए अपनी सरकार बना ली है। पीएम मोदी समेत सभी मंत्रियों ने अपने-अपने पदभार भी संभाल लिए है। अब जिन सीटों पर सांसदों को मंत्री बनाया गया है उन पर उपचुनाव किए जाएंगे।

बुधनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान विधायक है, लेकिन उन्होंने विदिशा लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और भारी बहुमत से जीत हासिल की अब उन्हें बुधनी विधानसभा से विधायक का पद छोड़ना पड़ेगा ,इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव होंगे। उपचुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है और जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया जाएगा। 

Also Read - जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला! दिखे दो-तीन आतंकी, 2 दिन पहले ही रियासी में बस को बनाया था निशाना

अब लोगों के मन में यह सवाल है कि शिवराज की जगह बुधनी विधानसभा का विधायक कौन होगा? इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस में रणनीति बनाना शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक का कहना है कि पहले ही उप चुनाव को लेकर बैठक हो चुकी है। इस बैठक में बुधनी विधानसभा सीट पर किसी स्थानिक कांग्रेस नेता को उतारने की रणनीति तैयार की गई है। 

जानकारी के लिए आपको बता दे की साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने विक्रम मस्तान को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन विक्रम मस्तान चुनाव हार गए थे। अब कांग्रेस पार्टी विक्रम मस्तान पर भी दांव लगा सकती है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस पार्टी किस उम्मीदवार को अपना प्रत्याशी बनाएगी, लेकिन जल्द ही तारीखों के ऐलान के साथ प्रत्याशियों के नाम पर भी मुहर लग जाएगी। भाजपा कार्तिकेय सिंह चौहान या फिर पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को अपना उम्मीदवार बना सकती है।

Also Read - 23 जून को शादी करेंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, 19 जून से ही शुरू हो जाएगा जश्न, ये एक्टर बनेगा दूल्हा

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision