July 27, 2024

weather

141.62222222222 °C

RashtriyaEkta - 15-05-2024

साल 1950 में इस एक्ट्रेस ने पहनी थी सबसे पहले फिल्म में बिकिनी! पर्दे पर मचा दिया था तहलका

First Indian Actress Wear Bikini in Films: बॉलीवुड फिल्मों में आज के समय में बिकनी पहनना बहुत आम बात हो गई है, लेकिन 90 के दशक में बिकनी पहनना अपने आप में एक बड़ी बात थी। क्या आप जानते हैं, सिने इंडस्ट्री में सबसे पहले किसने बिकिनी पहनी?

अब तक यह माना जाता था जीनत अमान, परवीन बॉबी या डिंपल कपाड़िया जैसी एक्ट्रेसेस ने फिल्मों में बिकनी पहन कर तहलका मचा दिया था, लेकिन यह सच नहीं है। आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड फिल्मों में सबसे पहले बिकिनी और सिने इंडस्ट्री में सबसे पहले स्विमसूट किस एक्ट्रेस ने पहना और कब पहना। चलिए जानते हैं।

Also Read : जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन है बॉलीवुड क्वीन Kangana Ranaut, नामांकन में सामने आई नेट वर्थ

हिंदी सिनेमा की बात की जाए तो 1950 की फिल्म ‘संग्राम’ में नलिनी जयवंत ने सबसे पहले पर्दे पर बिकनी पहनने की हिम्मत जुटाई। इसके बाद कई फिल्मों में धीरे-धीरे एक्ट्रेस बिकिनी और स्विमसूट में दिखने लगी थीं।  बेशक, आज के समय में बिकनी पहनना कोई टैबू नहीं रह गया है।

लेकिन क्या आप जानते हैं 1938 में भारतीय सिनेमा में ‘ब्रह्मचारी’ नामक एक मराठी फिल्म आई थी। इस फिल्म ने सारी सीमाओं को तोड़ दिया गया था। दरअसल, इस फिल्म में एक्ट्रेस ने सबसे पहले स्विमसूट पहना था। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मीनाक्षी शिरोडकर है। उन्होंने ‘यमुना जली खेलु खेल’ गाने में बिकनी पहनी थी। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट की मानें तो काफी बोल्ड और अपने समय से आगे माने जाने वाले इस सीन को देख दर्शक हैरान रह गए थे। मीनाक्षी का रिश्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर और शिल्पा शिरोडकर से है।

Also Read : दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर टूटा दुखों का पहाड़! इस करीबी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

1916 में मीनाक्षी का जन्म रतन पेडनेकर के रूप में हुआ था। 19 साल की उम्र में मीनाक्षी ने डॉक्टर शिरोडकर से शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया के लिए अपना नाम मीनाक्षी रखा। ब्रह्मचारी उनकी पहली फिल्म थी और उस समय एक्ट्रेस का एक बेटा और दो बेटियां नम्रता और शिल्पा थीं। शिल्पा शिरोडकर ने खुदा गवाह जैसी फिल्मों में काम किया है जबकि नम्रता शिरोडकर कई हिट फिल्मों में दिखीं। नम्रता मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और उन्होंने सुपरस्टार तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की।

 

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision