May 18, 2024

weather

141.82777777778 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

विवादों में कोलकाता-मुंबई मैच! टॉस फिक्सिंग के लग रहे आरोप, वीडियो ने खोला राज

Toss Controversy Again MI vs KKR: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के 51वें मुकाबले ने टॉस को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर मैच रेफरी पर फिर से कुछ उलटफेर करने का आरोप लगाया जा रहा है।

ऐसा ही मामला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला था, जब मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ पर सिक्का पलटकर मुंबई को टॉस जिताने का आरोप लगा था। अब केकेआर के खिलाफ भी मुंबई इंडियंस ने ही टॉस जीता है, इस मैच में भी मैच रेफरी पर उलटफेर करने का आरोप लगाया जा रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

आईपीएल 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच का टॉस भी विवादों में घिर चुका है। आरसीबी और मुंबई के बीच मैच के दौरान टॉस विवाद के बाद सभी मुकाबलों में देखा जा रहा था कि टॉस के बाद कैमरे का फोकस सिक्के पर किया जाने लगा था, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।

???? Toss Update ????@mipaltan win the toss & elect to bowl first against @KKRiders

Follow the Match ▶️ https://t.co/iWTqcAsT0O#TATAIPL | #MIvKKR pic.twitter.com/yYjLioIQML

— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2024

लेकिन इस  मुकाबले में ऐसा नहीं किया गया। हार्दिक ने जैसे ही सिक्का उछाला, रेफरी ने बिना कैमरे का फोकस हुए सिक्के को उठा लिया और कहा कि मुंबई ने टॉस जीत लिया है।  इससे पहले भी मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान टॉस विवाद होना और अब एक बार फिर से मुंबई के ही खिलाफ मैच विवाद होना, सोशल मीडिया फैंस का मानना है कि मुंबई के मैच में टॉस के साथ कुछ तो किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि मैच रेफरी ने कैमरे का फोकस सिक्के पर हुए बिना ही सिक्का क्यों उठा लिया, यकीनन इस मैच में भी टॉस के साथ छेड़छाड़ किया गया होगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर टॉस का वीडियो वायरल हो गया है। जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि टॉस में फिर धोखाधड़ी किया गया।

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision