May 18, 2024

weather

141.52222222222 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

लग्जरी कार के उड़े परखच्चे...दिग्गज क्रिकेटर का हुआ भयानक एक्सीडेंट, अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा ये वर्ल्ड चैम्पियन

नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान लाहिरू थिरिमाने गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में घायल हो गए। यह हादसा अनुराधापुर शहर के पास हुआ जब थिरिमाने अपनी कार चला रहे थे। उन्हें गंभीर चोटों के साथ अनुराधापुर टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा गुरुवार सुबह 7:30 बजे के आसपास हुआ। थिरिमाने अपनी कार में अकेले थे। उनकी कार सामने से आ रही एक लॉरी से टकरा गई।
उन्हें सिर और पैर में चोट आई है। थिरिमाने को अनुराधापुर टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

थिरिमाने के हादसे की खबर सुनकर क्रिकेट जगत में चिंता की लहर है। कई क्रिकेटरों और प्रशंसकों ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। यह हादसा श्रीलंका के उत्तर-मध्य शहर अनुराधापुरा के पास हुआ। थिरिमाने की चोट कितनी गंभीर है वो पता नहीं चला है, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

लाहिरू थिरिमाने श्रीलंका की टीम की कप्तानी भी 5 वनडे मैचों में की थी। आखिरी बार वह मार्च 2022 में श्रीलंका के लिए खेले थे। जुलाई 2023 में उन्होंने 13 साल के शानदार करियर को अलविदा कह दिया था। उन्होंने भारत के खिलाफ ही अपना मैच खेला था। बेंगलुरू में खेले गए उस टेस्ट में थिरिमाने ने 8 और 0 रन बनाए थे। बता दें कि लाहिरू थिरिमाने इस वक्त लीडेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2024 में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं।

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision