May 18, 2024

weather

138.74444444444 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

सांसद ने बंदूक की नोक पर महिला से किया दुष्‍कर्म, रेप का बनाया वीडियो, मचा हड़कंप

Prajwal Revanna: कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना का सेक्स स्कैंडल काफी वायरल हो रहा है। प्रज्वल देश से फरार हैं लेकिन उनके काले चिट्ठे एक-एक करके सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक 44 साल की महिला ने प्रज्वल की पोल खोल दी है। पंचायत की सदस्य इस महिला ने प्रज्वल पर बड़ा आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि प्रज्वल ने बंदूक दिखाकर जबरन दुष्कर्म किया और पति को जान से मारने की धमकी दी। हालांकि प्रज्वल यहीं नहीं रुके।

महिला ने क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में 1 मई को शिकायत दर्ज की है, जिसमें प्रज्वल पर IPC की धारा 376 के तहत बलात्कार का आरोप लगा है। पंचायत की सदस्य महिला राजनेता का कहना है कि 2021 कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स को हॉस्टल में सीट की आवश्यकता थी। इसी सिलसिले में महिला कर्नाटक के हासन में मौजूद प्रज्वल के आवास पर उनसे मिलने पहुंची थी। ग्राउंड फ्लोर पर कई लोगों की भीड़ मौजूद थी। लिहाजा स्टाफ ने महिला से फर्स्ट फ्लोर पर जाने को कहा।

पीड़ित महिला के अनुसार, प्रज्वल उसे बेडरूम में ले गए और दरवाजा बंद कर लिया। महिला के मना करने पर प्रज्वल ने कहा कि तुम्हारे पति की वजह से मेरी मां को विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला। अपने पति से कहो कम बोला करे। प्रज्वल ने महिला को धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम्हे और तुम्हारे पति को राजनीति में टिके रहना है तो मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ।

महिला के मना करने पर प्रज्वल ने बंदूक दिखाते हुए कहा कि तुम्हे और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा। ऐसे में प्रज्वल ने जबरदस्ती महिला का रेप किया और उसका वीडियो बना लिया। प्रज्वल ने महिला से कहा कि अगर उसने कहीं मुंह खोला तो वो वीडियो लीक कर देंगे। यही नहीं महिला के अनुसार प्रज्वल अक्सर वीडियो लीक करने की धमकी देकर महिला को बुलाते थे और उसका बलात्कार करते थे। प्रज्वल ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाया था।

बता दें कि 24 अप्रैल को प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश हुआ था। इसी बीच प्रज्वल जर्मनी चले गए। वहीं 26 अप्रैल को प्रज्वल की संसदी सीट हासन में मतदान हुए। ऐसे में प्रज्वल रेवन्ना का सेक्स स्कैंडल सत्ता के गलियारों में भी तूल पकड़ने लगा। तभी JDS ने प्रज्वल को पार्टी से निकाल दिया।

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision