May 18, 2024

weather

139.67222222222 °C

RashtriyaEkta - 12-05-2024

MP में रेत माफियाओं का आतंक! अवैध उत्खनन रोकने गए पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचला, मौत 

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रेत माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ब्योहारी थाना क्षेत्र का है, जहां बीती रात अवैध रेत रोकने गए एक पुलिसकर्मी को रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला।

बताया जा रहा है कि, रात करीब 11:30 बजे, सहायक उपनिरीक्षक (ASI) महेंद्र प्रसाद बागरी दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ब्योहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली हेलीपैड के पास एक फरार वारंटी को पकड़ने गए थे। इसी दौरान, उन्हें अवैध रेत से भरा एक ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया। ASI बागरी ने ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश में उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। ASI बागरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही शहडोल एडीजीपी डीसी सागर, पुलिस कप्तान और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर वारदात में शामिल फरार ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ASI महेंद्र प्रसाद बागरी मूल रूप से मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 14 साल है।

और पढ़ेंकम दिखाएँ
//

© Rashtiya Ekta! Design & Developed by CodersVision