लाड़ली बहना योजना के बाद अब शिवराज सिंह चौहान ने किए 2 और बड़े ऐलान, विदिशा में की बड़ी घोषणा

By Ashish Meena
January 16, 2025

Shivraj Singh Chouhan : केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में एक वर्ष में 14 लाख पीएम आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए 30 हजार 672 करोड़ रूपये की राशि राज्य सरकार को दी जाएगी।

शिवराज सिंह चौहान बुधवार को विदिशा में आयोजित पीएम आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल भी मौजूद थे।

एक देश एक चुनाव का दिलाया संकल्प
पुरानी कृषि मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री चौहान ने कहा कि पिछले साल सितंबर माह में प्रदेश को 3 लाख 68 हजार 500 पीएम आवास दिए थे। आज आवास प्लस के तहत 8 लाख 21 हजार 190 आवासों की स्वीकृति मिली है।

14 लाख बेघरों को मिलेंगे आवास... शिवराज सिंह ने कहा- पीएम आवास के लिए दिए जाएंगे 30 हजार करोड़ रुपये

Also Read – ब्रेकिंग: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर रेप का आरोप, FIR दर्ज, महिला बोली- होटल में जबरन शराब पिलाई, फिर बारी-बारी…

वित्तीय वर्ष के समापन के बाद अप्रैल में फिर 6 लाख आवासों की स्वीकृति दी जाएगी। इसके अलावा पीएम जन मन मिशन के तहत भी 1 लाख 59 हजार आवास मंजूर किए है।

उन्होंने कहा कि इस स्वीकृति से आवास प्लस के प्रतिक्षित आवासहीन लोगों की पूर्ति हो जाएगी। इसके बाद आवास प्लस का तीसरा सर्वे भी शुरू कर दिया है, इसमें जो भी व्यक्ति पात्र पाया जाएगा, उन्हें भी आवास दिया जाएगा। प्रदेश में कोई भी व्यक्ति आवासहीन नहीं रहने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लखपति दीदी बनाने के लिए 3 लाख 12 हजार करोड़, मनरेगा में 5 हजार 628 करोड़ रूपये और पीएम ग्रामीण सड़क में 267 करोड़ रूपये की राशि राज्य सरकार को दी गई है। पीएम सड़क में 500 करोड़ रूपये की राशि और दी जाएगी।

Also Read – महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस में लगी भीषण आग, मच गया कोहराम

अपने संबोधन के समापन पर उन्होंने मौजूद लोगों को एक राष्ट्र एक चुनाव का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि लगातार चुनाव से समय और धन की बर्बादी होती है, इसलिए सभी चुनाव एक साथ होना चाहिए।

naidunia_image

सीएम बोले- विदिशा को बनाएंगे नगर निगम
कार्यक्रम में शिवराज की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विदिशा नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आसपास की ग्राम पंचायतों को जोड़कर विदिशा को नगर निगम बनाया जाएगा, जिससे शहर का बेहतर प्रयास किया जा सके। अब शहर में अगला चुनाव नगर निगम के महापौर का ही होगा।

उन्होंने कहा कि राजधानी वृहद परियोजना में भी विदिशा को शामिल किया है। जल्दी ही इसका भी मास्टर प्लान बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विधायक मुकेश टंडन की मांग पर जिला अस्पताल का मेडिकल कॉलेज में संविलियन करने, सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए लघु सिंचाई परियोजनाएं शुरू करने, जानकी कुंड निर्माण करने और बेतवा पर्यटन कारिडोर बनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मंत्रीद्वय ने 177 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पांच पीएम हितग्राहियों को नए आवास की चाबी और पांच नए हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।