मध्यप्रदेश कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर, बदले जा सकते हैं 50% से ज्यादा जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष भी हटाए जाएंगे, जल्द जारी होगी लिस्ट

By Ashish Meena
अप्रैल 11, 2025

MP Congress : मध्य प्रदेश कांग्रेस में अब बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तक हो गई है। विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद अब संगठन स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव होगा। जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर बड़ी सर्जरी की जाएगी। जिसमें नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। इसकी लिस्ट तैयार हो गई है, जो जल्द ही जारी होगी।

50% से ज़्यादा जिला अध्यक्षों को बदलने का खाका तैयार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश कांग्रेस में अब 50% से ज़्यादा जिला अध्यक्षों को बदलने का खाका तैयार हो चुका है। लंबे समय से पद पर जमे और कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलाध्यक्षों की लिस्ट तैयार हो चुकी है। 10 साल से ज्यादा लंबे समय से पद जमे जिला अध्यक्षों को हटना तय माना जा रहा है। इसमें देवास, सतना, उज्जैन, उमरिया, इंदौर, ग्वालियर ग्रामीण, छिंदवाड़ा, इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष हटना तय है।

Also Read – मध्यप्रदेश में बारिश और ओले का अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी बारिश!

ब्लॉक अध्यक्ष भी हटाए जाएंगे
वहीं 50 फीसदी से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष भी हटाए जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष की उम्र 50 साल से कम रहेगी। जिला अध्यक्ष उन नेताओं को बनाया जाएगा जो सिर्फ संगठन पर फोकस रखेंगे। जो नेता भविष्य में चुनाव लड़ना चाहते हैं, वो जिला अध्यक्ष दौड़ से बाहर है।

लिस्ट तैयार हो चुकी है, जो जल्द ही जारी होगी। कांग्रेस अब 2028 और 2029 के चुनावों के लिए पूरी ताकत झोक रही है। कांग्रेस की तैयारी 2028 के चुनाव से पहले अपनी कमजोर हो चुकी जमीन को मजबूत करने की है।

आगे ये भी पढ़ें :
»
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।