ब्रेकिंग: कांग्रेस में उच्चस्तर पर फेरबदल, हरीश चौधरी को मध्यप्रदेश और भूपेश बघेल को पंजाब की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Ashish Meena
फ़रवरी 14, 2025

लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में चुनाव हार चुकी कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कई राज्यों के प्रभारियों को बदल दिया गया है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में भी आलाकमान ने भंवर जितेंद्र सिंह को हटाकर हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया है।

BREAKING: कांग्रेस संगठन में बदलाव, भंवर जितेंद्र सिंह की छुट्टी, हरीश चौधरी बने मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी

हरीश चौधरी राजस्थान के वरिष्ठ नेता और विधायक है। बता दें कि भंवर जितेंद्र सिंह के पास दो राज्यों की जिम्मेदारी थी। मध्य प्रदेश के अलावा वे असम के भी प्रभारी थे।

Also Read – महाकुंभ में बना महारिकॉर्ड, अब तक 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान, दुनिया के किसी आयोजन में इतनी भीड़ नहीं जुटी

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री को पंजाब का महासचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का महासचिव बनाया है। वहीं बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, कृष्णा अल्लुवरु को बिहार, के राजू को झारखंड, अजय कुमार लल्लू को ओडिशा का इंचार्ज बनाया गया है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।