BJP Leader Dies : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज विधानसभा से छह बार विधायक रहे पूर्व भाजपा विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का बीमारी के कारण मेदांता अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया।
धनावा स्टेट के राजकुमार पूर्व विधायक लल्ला भैया पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। करीब एक वर्ष पूर्व उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, उसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।
Also Read – मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में जिंदगी भर आएंगे पैसे, मोहन सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
पिछले एक माह से वे अपने लखनऊ आवास पर रह रहे थे। दो दिन पहले अस्वस्थ होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। निधन की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है।
पहली बार 23 वर्ष की उम्र में चुने गए थे विधायक
कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया पहली बार 23 वर्ष की अवस्था में वर्ष 1989 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीते थे। वर्ष 1991 में वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट चुनाव जीते।
वर्ष 1993 के उपचुनाव में भी भाजपा से वह विधायक बने। फिर वर्ष 1996 में भारतीय जनता पार्टी से विधायक चुने गए। वर्ष 2002 में पार्टी का टिकट बहुत देर में मिलने के कारण चुनाव मैदान में आए, मगर समाजवादी पार्टी के योगेश प्रताप सिंह से चुनाव हार गए।
वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में लल्ला भैया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। वर्ष 2008 के मध्यावधि चुनाव में लल्ला भैया ने खुद चुनाव मैदान में न आकर बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अपनी बहन कुंवरी ब्रिज सिंह को चुनाव मैदान में उतारा। इस चुनाव में उनकी बहन ने जीत हासिल की। वर्ष 2012 में योगेश प्रताप सिंह को सफलता मिली।
मामूली मतों से चुनाव हार गए। वर्ष 2017 के चुनाव में लल्ला भैया ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की। वर्ष 2022 के चुनाव में पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया और यह चुनाव मैदान से बाहर रहे।