देवास को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पूरे देश में मिला पहला स्थान

By Ashish Meena
सितम्बर 5, 2025

Dewas News : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की एक पहल है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले 130 शहरों को रैंकिंग देने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य “सभी के लिए स्वच्छ वायु” के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु शहरों के बीच बेहतर प्रदर्शन हेतु स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और नागरिकों में वायु प्रदूषण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

इस वर्ष सभी 130 शहरों के लिए दिशानिर्देशों के अनुसार स्वच्छ वायु सर्वेक्षण किया गया है। इस संबंध में, देवास शहर (Dewas City) को मंत्री, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) को दोपहर 1:00 बजे गंगा ऑडिटोरियम, इंदिरा पर्यावरण भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»