सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर

By Ashish Meena
अप्रैल 15, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया है। ईडी की टीम ने आप राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और उनके बेटे के यहां बुधवार को छापेमारी की है।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी चलाते हैं अशोक मित्तल

ईडी की टीम ने 8 से 9 ठिकानों पर छापेमारी की है। सांसद और उसके बेटे के ठिकानों पर ईडी की टीम ने गुरुग्राम और पंजाब में छापेमारी की है। अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी चलाते हैं, इसमें फंड से रिलेटेड कुछ गड़बड़ी पाई गई हैं।

जालंधर स्थित यूनिवर्सिटी में भी छापेमारी

इसी को लेकर ED की रेड, घर, फार्म हाउस में चल रही है। ईडी की टीम जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भी पहुंची हुई है। वहां भी छापेमारी चल रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»