पंजाब में आज किसानों का रेल रोको आंदोलन, ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ेगा असर
By Ashish Meena
अप्रैल 17, 2026
चंडीगढ़। पंजाब में गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार और सख्त नियमों के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। भारतीय किसान यूनियन, किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज राज्य भर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल के बावजूद खरीद नियमों में ढील न मिलने से किसान नाराज हैं। अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, जालंधर और पटियाला समेत पंजाब के 20 से ज्यादा मुख्य स्टेशनों पर प्रदर्शन होगा। फिरोजपुर-दिल्ली, लुधियाना-जयपुर और चंडीगढ़ मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही ठप रहने की संभावना है। इस आंदोलन के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
