Gold-Silver: PM मोदी की अपील के बाद सोना खरीदने की मची होड़, दो दिन में 15-20% बढ़ी बिक्री, लोग अब ज्यादा ज्वैलरी खरीद रहे!

By Ashish Meena
मई 13, 2026

Gold-Silver: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद पूरे भारत में शादी के गहनों की खरीदारी में उछाल आ गया है। लोगों को डर है कि सरकार सोने पर बैन लगा सकती है या जीएसटी बढ़ा सकती है। इस वजह से ‘पैनिक बाइंग’ तेज हो गई है। बता दें सरकार ने मंगलवार रात को ही सोने चांदी में इंपोर्ट डयूटी बढ़ा दी है, जिससे सोना 10 हजार से ज्यादा और चांदी 16 हजार रूपये महंगी हो गई है।

ज्वैलर्स कह रहे हैं कि जून से मध्य दिसंबर तक चलने वाली शादियों के सीजन से पहले ग्राहक पहले ही जेवर खरीदने में जुट गए हैं। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने बताया , “पिछले दो दिनों में ब्राइडल ज्वैलरी की बिक्री 15-20% बढ़ गई है।” बड़े ज्वैलरी स्टोर्स में रोजाना करीब 25 लाख रुपये की बिक्री हो रही है, जबकि मझोले कारोबारियों के यहां 15 से 18 लाख रुपये की सेल हो रही है। यह तेजी पीएम की अपील के बाद बढ़ी अफवाहों और नीति बदलने की आशंका के कारण आई है।

Also Read – देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लिया बड़ा फैसला

लोग दिसंबर की शादी के लिए भी कर रहे खरीदारी

यह होड़ सिर्फ चल रहे सीजन तक सीमित नहीं है। जॉय अलुक्कास के एमडी वर्गीस अलुक्कास के अनुसार, कई लोग नवंबर-दिसंबर की शादियों के लिए भी अभी से जेवर खरीद रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं सरकार सोने की खरीदारी पर पूरी तरह से रोक न लगा दे। मुंबई के प्रसिद्ध जेवर बाजार झावेरी बाजार में पिछले दो दिनों में करीब 20% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां तो तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं।

क्या कहते हैं उद्योग के लोग?

इंडस्ट्री का कहना है कि करीब 60% खरीदारी आने वाले शादी के सीजन के लिए है, बाकी सर्दियों के कार्यक्रमों के लिए। साउथ इंडिया में भी भारी ब्राइडल जूलरी की डिमांड बढ़ गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने कहा, “बाजार में पैनिक बाइंग चल रही है। भारतीय संस्कृति में सोना इमोशन से जुड़ा है। लोग बिना किसी बात के डरे हुए हैं कि कहीं कैश पर रोक या ड्यूटी न बढ़ जाए।”

ज्वैलर्स ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा करने की मांग की है। उनका कहना है कि घरों में बेकार पड़े सोने को औपचारिक अर्थव्यवस्था में लाकर आयात पर निर्भरता कम की जा सकती है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»