मचा कोहराम…भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

By Ashish Meena
मई 16, 2026

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया. माइलस्टोन 238 के पास कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया.

सभी मृतक एक ही परिवार के

जानकारी के अनुसार, माइलस्टोन 238 के पास एक स्विफ्ट कार आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई. हादसा इतना भयानक था कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इनमें दो बच्चियां, एक बच्चा और एक महिला-पुरुष शामिल हैं. ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी मृतक सिवान के रहने वाले थे. सभी गाड़ी से फरीदाबाद जा रहे थे. इस दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई.

क्रेन से कार और कंटेनर को अलग किया

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. यह हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह कंटेनर में घुस गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन के जरिए कार को अलग कंटेनर से अलग किया, इसके बाद उससे शव बाहर निकाले गए.

पुलिस कर रही हादसे की जांच

हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाम के हालात बन बन गए. पुलिस ने कंटेनर और कार को साइड में किया, इसके बाद यातायात व्यवस्था सही हो सकी. पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»