इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, एक्टिव होने वाला है एक नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें ताजा अपडेट

By Ashish Meena
February 7, 2025

Weather Update : देश में एक बार फिर ठंड वापसी कर रही है। उत्तर-पश्चिम में तापमान में गिरावट आई। दिल्ली एनसीआर में चल रही तेज हवाओं से सर्दी का सितम बढ़ गया है और आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाएंगे।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर एक्टिव होने वाला है, जिससे कई राज्यों में 5 दिनों तक भीषण बारिश होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ठंड और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। मध्य असम और पड़ोस पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश और असम में 7 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Also Read – ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, खेत में क्रैश हुआ एयरफोर्स का लड़ाकू विमान, गिरते ही लगी आग

साथ ही तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली भी गिरेगी। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 से 12 फरवरी तक जमकर बादल बरसेंगे और बर्फबारी भी होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पिछले 24 घंटे में दिन में कड़ाके की ठंड रही। मेघालय में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा, जबकि ओडिशा में घनी धुंध रही।

आईएमडी ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में 8 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में शीत लहर की स्थिति रहेगी।

Also Read – प्रेमानंद महाराज के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, जानिए पूरा मामला

उत्तर भारत में 5-12 डिग्री के बीच है तापमान
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 5-12 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत में 12-20 डिग्री सेल्सियस है। देश के मैदानी इलाकों में राजस्थान के सीकर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 1-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे है।

जानें कहां कितना रहेगा पारा?
IMD ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत और महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। मध्य भारत में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जबकि पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों के दौरान तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। गुजरात राज्य में अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

Also Read – मध्यप्रदेश में बड़े आंदोलन की घोषणा, 20 फरवरी से होगा शुरू

दिल्ली में चल रही हैं तेज हवाएं
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 25 डिग्री सेल्सियस और 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

6 फरवरी को आसमान साफ रहा और दिन में तेज हवाएं चलीं, जिससे अचानक से ठंड बढ़ गई है। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। 7-8 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन 9 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध की संभावना है। 14 से 16 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena

ashish-meena