6 बच्चों के साथ लापता पत्नी की तलाश में निकला था पति, ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत

By Ashish Meena
सितम्बर 17, 2026

देवास में विजयनगर क्षेत्र में मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोती बंगला निवासी सरदार पिता पिट्टू डामोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरदार पिछले करीब एक महीने से अपनी पत्नी और छह बच्चों को ढूंढ रहा था।

झगड़े के बाद छह बच्चों को लेकर घर से चली गई थी पत्नी

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। करीब एक महीने पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद सरदार की पत्नी अपने छह बच्चों को लेकर घर से चली गई थी। सरदार लगातार पत्नी और बच्चों की तलाश कर रहा था।

उसने पत्नी के मायके में भी जानकारी ली, लेकिन वहां से भी उसे कोई सुराग नहीं मिला। सरदार के कुल 10 बच्चे हैं। इनमें से चार बच्चे फिलहाल उसके साथ रह रहे थे, जबकि छह बच्चे पत्नी के साथ थे।

मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर हुई घटना

मंगलवार रात करीब 9.30 बजे विजयनगर क्षेत्र में सरदार रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने परिवार और मोहल्ले के लोगों को घटना की सूचना दी। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।