IMD Alert: चार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश! मौसम‌ पर आया ताजा अपडेट

By Ashish Meena
जनवरी 30, 2025

Weather Update : देशभर में सर्जी के सीजन में अजीबोगरीब मौसम देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में जनवरी के महीने में दिन में धून निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के लिए भी यह चौंकाने वाली बात है। 4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद भी सर्दी के सीजन में इस बार बारिश नहीं हो रही है।

मौसम विभाग ने 5 फरवरी तक 4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके असर से 5 फरवरी तक देश के कई राज्यों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं कुछ राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली-NCR में बारिश और कोहरा दोनों देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है। सर्दी के सीजन में बारिश गेहूं, सरसों, मसूर की फसल के लिए सबसे अच्छी होती है, लेकिन इस बार बारिश नहीं होने से किसान भी निराश है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी तक देश में मौसमी परिस्थितियां कैसी हैं और कहां बारिश-कोहरा होगा?

Also Read – 3 अप्रैल से इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, कहर ढाएंगे नीच के मंगल, पाई-पाई के लिए पड़ सकता है तरसना!

इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी, कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो रहा है। पश्चिमी अफगानिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। 2 ताजा पश्चिमी विक्षोभ 1 से 4 फरवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। चंडीगढ़ में अगले 3 दिन कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हिमाचल में भी 31 जनवरी और पहली फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा एक्टिव होगा।

छवि

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 4 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। असम मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, लक्षद्वीप में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में सर्दी में गर्मी वाला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में फरवरी के पहले सप्ताह में भी सर्दी में गर्मी वाला मौसम देखने को मिल सकता है। सुबह-शाम ठिठुरन रहेगी और दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा। 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान हे, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली में बीते दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।