IMD Alert: फिर बदलेगा मौसम! इन 20 राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट

By Ashish Meena
February 2, 2025

IMD Alert : देश के कई राज्यों में अभी भी घना कोहरा छा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की भविष्यवाणी की है। इसके असर से देशभर के 20 राज्यों बारिश होने और घना कोहरा छाने की भविष्यवाणी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

7 फरवरी तक हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर पश्चिमी राज्यों में 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास हो सकता है, लेकिन सुबह-शाम कोहरा छाने से ठंडक महसूस होगी। दिल्ली-NCR में 3 और 4 फरवरी को बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। आइए जानते हैं कि देश में मौसम परिस्थितियां कैसी हैं और अगले 5 दिन मौसम कैसा रहने वाला है?

Also Read – इन किसानों को मिलेगा PM धनधान्य योजना का लाभ, बजट में हुआ ऐलान, 100 जिलों में होगी लागू, विस्तार से जानिए

इन राज्यों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। 12.6 किलोमीटर ऊपर 125 नॉट तक की कोर हवाओं के साथ उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर पश्चिम भारत में समुद्र के ऊपर बना हुआ है। 3 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

इनके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 3 से 5 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है। हरियाणा और चंडीगढ़ में 3-4 फरवरी को और राजस्थान-उत्तर प्रदेश में 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरेगी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार में सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली-NCR की बात करें तो दोनों इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाने से ठंड लगती है। शाम के समय भी ठिठुरन होती है, लेकिन दिन में धूप खिलने से मौसम गर्म हो जाता है।

बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने 7 फरवरी तक सुबह-शाम ठिठुरन रहने और दिन में मौसम गर्म रहने का अलर्ट दिया है। 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली में आजकल अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 से 27°C और 10 से 12°C के बीच बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena

ashish-meena