मध्यप्रदेश में सरकार ने आंदोलन कर रहे डॉक्टर्स की बात मानी, स्टाइपेंड बढ़ाने पर बनी सहमति

By Ashish Meena
सितम्बर 9, 2026

मालवा जंक्शन, भोपाल।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों और सरकार के बीच बातचीत सफल रही है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल से इंटर्न्स, जूडा एवं एमटीए प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात में स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी।

छात्रों पर बल प्रयोग के मामले में प्रारंभिक रूप से पाए गए 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है और मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। घायल छात्रों के समुचित उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

3 दिन से सड़कों पर इंटर्न डॉक्टर्स

बता दें, मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स स्टाइपेंड बढ़वाने 3 दिन से सड़कों पर हैं। भोपाल में सबसे बड़ा प्रदर्शन कमला पार्क के पास चल रहा है, जहां डॉक्टर सड़क पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में इसका असर दिख रहा है। ओपीडी सेवाएं ठप हैं।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बुधवार को 12 बजे तक ओपीडी बंद कर दी गई। सीनियर डॉक्टर्स ने मरीजों को देखा। किडनी और लिवर के मरीज भटकते दिखे। हमीदिया में आज सिर्फ 2 ऑपरेशन हुए, जबकि बाकी दिन 40 से ज्यादा होते थे।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।