इस साल देश में बढ़ेगी महंगाई, RBI गवर्नर ने दिए संकेत, युद्ध और अल नीनो को बताया वजह

By Ashish Meena
जून 5, 2026

देश में महंगाई बढ़ने वाली है. केंद्रीय बैंक RBI ने मॉनेटिरी पॉलिसी मीटिंग में मौजूदा वित्त वर्ष के लिए महंगाई अनुमान को 50 बेसिस प्‍वाइंट बढ़ा दिया है. केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने बताया‍ कि FY 2027 में महंगाई दर 5.1% रह सकती है जो कि पहले 4.6% रहने का अनुमान था.

ये RBI के महंगाई लक्ष्‍य 2-4% से कहीं ज्‍यादा है. RBI गवर्नर ने महंगाई बढ़ने के पीछे दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों में चल रहे युद्ध और अल-नीनो के प्रभाव को बड़ी वजहों में गिनाया. उन्‍होंने कहा कि युद्ध के चलते ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और आगे भी हो सकता है. वहीं अल नीनो की वजह से देश का कृषि उत्‍पादन प्रभावित हो सकता है.

गवर्नर बताया कि तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अब तक महंगाई को 4% के लक्ष्‍य से नीचे रखने में कामयाबी मिली थी. फरवरी 2026 में महंगाई दर 3.2 रही थी. मार्च में महंगाई दर 3.4 फीसदी और अप्रैल में 3.5 फीसदी रही थी. ये सभी आंकड़े महंगाई लक्ष्‍य की ऊपरी सीमा 4% से नीचे रहे थे. हालांकि अब महंगाई बढ़ने का अनुमान है. इसमें ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन प्रभावित होने की वजह से तेल और गैस की बढ़ी कीमतें भी बड़ी वजह है.

इस साल कितनी बढ़ सकती है महंगाई?

RBI के अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2027 में महंगाई दर 5.1 फीसदी रह सकती है.

जून 2026 तिमाही: 4.2%
सितंबर 2026 तिमाही: 5.1%
दिसंबर 2026 तिमाही: 5.9%
मार्च 2027 तिमाही: 5.4%

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»