केन-बेतवा लिंक परियोजना: चिता से उठीं महिलाएं, प्रशासन झुका…12 दिन से डटे आंदोलनकारी घर लौटे

By Ashish Meena
अप्रैल 17, 2026

छतरपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना के डूब क्षेत्र में उचित मुआवजे की मांग को लेकर ढोडन बांध पर पिछले 12 दिनों से चल रहा चिता आंदोलन समाप्त हो गया है। पन्ना और छतरपुर प्रशासन के साथ हुई 4 घंटे की बैठक के बाद आदिवासी महिलाओं और किसानों ने 10 दिनों के लिए आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि विसंगतियों को दूर करने के लिए एक संयुक्त सर्वे टीम का गठन किया गया है। एसडीएम स्तर के अधिकारी गांव-गांव जाकर सर्वे करेंगे और ग्राम सभा के माध्यम से छूटे हुए पात्र लोगों के नाम सूची में जोड़े जाएंगे।

आंदोलनकारियों की मुख्य मांग मुआवजा पैकेज बढ़ाने की है, जिसके लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव शासन को भेजने का लिखित आश्वासन दिया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोटूक कहा है कि यदि 10 दिनों में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो इलाके में दोबारा महा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»