खातेगांव: नर्मदा नदी में पलटी नाव, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

By Ashish Meena
सितम्बर 9, 2024

Khategaon News : मध्यप्रदेश के देवास जिले में रविवार दोपहर खातेगांव तहसील के राजौर में नर्मदा नदी में एक नाव पलट गई। सरपंच सुनील जायसवाल के मुताबिक, दोपहर में बीच नर्मदा नदी में कुछ लोगों को ले जा रही एक नाव किनारे पर बैठे कुछ नाविकों को दिखी।

बता दें कि इसके बाद राकेश केवट और पंकज केवट सहित कुछ लोग अपनी नाव लेकर वहां पहुंचे। सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। नाव में सवार लोगों ने नाविकों को बताया कि वे आठ लोग थे, जिसके बाद एक की तलाश शुरू की गई। खबर लिखे जाने तक वो नहीं मिला है।

Also Read – आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौके पर ही मौत, कई लोग घायल

राकेश केवट के मुताबिक, ये सभी लोग नर्मदा नदी में से रेत निकालने वाले मजदूर हैं। जो मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) जिले के रहने वाले हैं। नाव तमखान के शाकिर की बताई जा रही है। बताते चलें, नर्मदा नदी में कई मजदूर डुबकी लगाकर अवैध रूप से रेत निकालने का काम करते हैं। रेत को नाव से किनारे लाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा जाता है, जिसे अवैध रूप से बेचा जाता है।

Also Read – मध्यप्रदेश के किसानों के लिए काम की खबर, मोहन सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»