MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पदोन्नति का रास्ता खुलने की घोषणा की। इस फैसले से लगभग 4 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिनकी पदोन्नति वर्षों से लंबित थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
4 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रमोशन का रास्ता साफ
मध्यप्रदेश में करीब 4 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति का रास्ता अब साफ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 अप्रैल 2025 को इस महत्वपूर्ण फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही पदोन्नति का निर्णय लेने जा रही है। यह निर्णय मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के कई अधिकारी और कर्मचारी वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे, जिनकी समस्याओं का समाधान अब निकाला जाएगा।
Also Read – मशहूर फिल्ममेकर का निधन, रानी मुखर्जी-तमन्ना भाटिया का बनाया था करियर, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
8 सालों से प्रक्रिया में आई रूकावट होगी खत्म
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले 8 सालों से पदोन्नति की प्रक्रिया में रुकावट आई थी, जो अब समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा, “हमने इस मामले में 12 से अधिक बैठकें कीं और विभिन्न मंत्रियों से भी चर्चा की। सरकार ने अनुभव किया कि अब यह पदोन्नति का रास्ता खोलना चाहिए।”
उन्होंने बताया कि इस निर्णय से कई कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जो अब तक पदोन्नति के इंतजार में थे। उन्होंने इस फैसले के बारे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और सुखद समाचार मिलने की उम्मीद जताई।