देवास जिले में बड़ी वारदात, बेटे ने पिता की हत्या की, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मार डाला

By Admin@News
जुलाई 21, 2026

देवास जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम चपलासा में मंगलवार को एक पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपने वृद्ध पिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया।

संपत्ति बंटवारे के बाद साथ रहते थे पिता-पुत्र

पुलिस के अनुसार, मृतक माधवपुरी गोस्वामी ने करीब आठ वर्ष पूर्व अपनी संपत्ति तीनों बेटों में बांट दी थी। दो बेटों के निधन के बाद वे अपने मंझले बेटे जगदीशपुरी के साथ रह रहे थे। भतीजे आशीष गोस्वामी ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है और कोई काम-धंधा नहीं करता था।

शराब और पैसों को लेकर विवाद में हमला

घटना के समय आरोपी जगदीशपुरी अपने पिता के साथ मारपीट कर रहा था। परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी ने चाकू या उस्तरे से अपने पिता माधवपुरी के गले पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि डायल-112 की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रकरण दर्ज कर आरोपी जगदीशपुरी गोस्वामी को हिरासत में ले लिया गया है। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पैसों का विवाद सामने आई है।

आगे ये भी पढ़ें :
Admin@News

Admin@News

adminnews