मध्यप्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका, दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, जीतू पटवारी से नाराजगी?

By Ashish Meena
जुलाई 3, 2026

मालवा जंक्शन, इंदौर।

मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए प्रदेश नेतृत्व के फैसलों पर सवाल उठाए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व और हालिया फैसलों से नाराजगी को वजह बताया।

खास तौर पर मीडिया डिबेट के बहिष्कार के निर्णय पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पार्टी के नेता टीवी बहसों में हिस्सा नहीं लेंगे, तो जनता के बीच अपनी बात कैसे रख पाएंगे। राकेश यादव का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब प्रदेश कांग्रेस पहले से ही अंदरूनी मतभेदों को लेकर चर्चा में है। फिलहाल पार्टी की ओर से उनके इस्तीफे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।