देवास जिले में बड़ा हादसा, चीचली गांव के पास नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने
By Ashish Meena
सितम्बर 29, 2026
मालवा जंक्शन, सतवास।
देवास जिले सतवास तहसील के चीचली गांव के पास नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। अफसर पिता असलम शाह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
उसके साथ गए अन्य बालक किसी तरह नदी से बाहर निकल आए। उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
ग्रामीणों की मदद से नदी से निकाला
सूचना मिलते ही सतवास पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश कर अफसर को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने शव को सतवास अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रात में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
