विधायक आशीष शर्मा ने नेमावर तट पर नर्मदा परिक्रमावासियों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

By Ashish Meena
अगस्त 29, 2026

मालवा जंक्शन, नेमावर।

मां नर्मदा की पावन धरा नेमावर तट पर रक्षाबंधन का पावन पर्व अपार श्रद्धा, आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया गया। कन्नौद-खातेगांव के विधायक आशीष शर्मा ने हर वर्ष की अपनी अनूठी परंपरा को निभाते हुए इस बार भी नर्मदा परिक्रमावासियों के बीच पहुंचकर भाई-बहन के इस अटूट त्योहार को मनाया।

वर्षों से चली आ रही इस सराहनीय पहल के तहत विधायक आशीष शर्मा ने परिक्रमावासियों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा तट ‘मां नर्मदा के जयकारों’ और भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा।

इस गरिमामय आयोजन के दौरान नेमावर भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन मीणा, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मंगलेश यादव सहित क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर परिक्रमावासियों की सेवा की और त्योहार की खुशियां बांटीं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।