MP Board Result: MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, बेटों को पीछे छोड़ बेटियों ने मारी बाजी, इस लिंक से करें डायरेक्ट चेक
By Ashish Meena
अप्रैल 15, 2026
MP Board Result : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने टॉपर्स के नाम भी सार्वजनिक किए हैं. 10वीं में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 नंबरों के साथ टॉप किया है, वहीं . 12वीं में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने टॉप किया है. दोनाें लड़कियों ने 500 में से 494 नंबर हासिल कर मध्य प्रदेश टॉप किया है. इस साल 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने MP बोर्ड से 10वीं और 12वीं के एग्जाम दिए थे.
आइए जानते हैं कि स्टूडेंट्स कैसे MP बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जानेंगे कि कब एग्जाम आयोजित किए गए थे. MP बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं.
कितने स्टूडेंट्स ने दिया था10वीं और 12वीं एग्जाम?
MP बोर्ड से कुल 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम दिया था. इसमें से 10वीं बोर्ड एग्जाम में लगभग 9 लाख 7 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. तो वहीं 12वीं बोर्ड एग्जाम में करीब 7 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
ये रहा तरीका
स्टूडेंट्स घर बैठे अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल लिंक https://mpbse.mponline.gov.in और digilocker.gov.in पर क्लिक कर सकते हैं।
मई में सप्लीमेंट्री परीक्षाएं होने की संभावना
मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में जिन छात्र-छात्राओं को एक या दो विषयों में असफलता हाथ लगती है, तो वो परेशना न हों उनको सप्लीमेंट्री परीक्षाएं देने का मौका मिलेगा। इस बार 7 मई से ये परीक्षाएं होने की संभावना है।
