Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर बढ़ी, आज इतने रुपए का हुआ इजाफा

By Ashish Meena
मई 19, 2026

Petrol-Diesel Prices : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है। बीते 5 दिनों के भीतर ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को भी कीमतें 3-3 रुपए बढ़ाई गई थीं।

इस ताजा बढ़ोतरी के बाद मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में कीमतें आसमान छूने लगी हैं। इंदौर में पेट्रोल 110.79 रुपए और डीजल 95.97 रुपए प्रति लीटर पहुँच गया है। उज्जैन में पेट्रोल 111.27 रुपए और डीजल 96.40 रुपए प्रति लीटर, भोपाल में पेट्रोल 110.75 रुपए और डीजल 95.91 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

तेल कंपनियों के मुताबिक, ईरान और अमेरिका के बीच उपजे तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के दाम 70 डॉलर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इसी घाटे की भरपाई के लिए कंपनियां लगातार दाम बढ़ा रही हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वैश्विक हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और भी महंगे हो सकते हैं। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति के आधार पर देश में ईंधन के दाम तय किए जाते हैं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»