पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, केंद्र सरकार ने इतनी बढ़ाई कीमतें, जानें नए रेट

By Ashish Meena
मई 15, 2026

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। नई बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में नियमित पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

आज सुबह 6 बजे सरकार ने पेट्रोल-डीजल का रेट ढाई से 3 रुपये तक बढ़ा दिया है। पेट्रोल का रेट 3.14 रुपये और डीजल का रेट 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है। ऐसे में आज से पेट्रोल का रेट 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। तेल कंपनियों ने मध्य रात्रि को ही पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाने का ईमेल कर दिया था।

Also Read – ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री ने दिए 24 घंटे के अंदर मुआवजा जारी करने के निर्देश

दूध-CNG के बाद बढ़े पेट्रोल के रेट

बता दें कि पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ने के बाद अब लोगों की जेब पर बोझ और ज्यादा बढ़ गया है। इससे पहले अमूल और मदर डेयरी कंपनियों ने अपने दूध का रेट 2 रुपये बढ़ाकर झटका दिया था। वहीं कई शहरों में CNG का रेट भी बढ़ा है, जिससे लोगों का बजट बिगड़ा है।

कच्चे तेल के कारण बढ़ाने पड़े रेट

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने के अनुसार, पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी तेल कंपनियों के द्वारा इसलिए की गई है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है और रुपया भी कमजोर है। इसका कारण मिडिल ईस्ट में छिड़ा अमेरिका-ईरान का युद्ध और इस युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट का ब्लॉक होना है।

Also Read – PM मोदी की अपील का कई राज्यों में दिखा असर, त्रिपुरा में कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे, UP में वर्चुअल होंगी बैठकें, हरियाणा में सीएम एक दिन बिना गाड़ी के चलेंगे, मध्यप्रदेश में VIP काफिलों पर लगा ब्रेक

प्रधानमंत्री मोदी की खपत कम करने की अपील

बता दें कि जब से मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका की जंग शुरू हुई थी, तभी से पेट्रोल-डीजल महंगा होने की चर्चा हो रही थी। रविवार और सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील करके ईंधन महंगा होने के संकेत दे दिए। अपील के 2 दिन बाद आज 15 मई को साल 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए।

तेल कंपनियों को भी हो रहा था घाटा

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल कीमतों में आए उछाल और अंडर रिकवरी के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को घाटा हो रहा है। कंपनियां रोजाना लगभग 1000 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रही हैं। यह अंडर रिकवरी लगभग 1.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि तिमाही घाटा करीब 1 लाख करोड़ रुपये है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।