Khategaon News : खातेगांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शहर के लोकप्रिय और सम्मानित डॉक्टर, पूर्व बीएमओ डॉ. जीएस बघेल का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें हृदय गति रुकने का दौरा पड़ा था।
अपनी मां से मिलने खातेगांव आए डॉ. बघेल को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी डॉ. चंपा बघेल भी खातेगांव के शासकीय अस्पताल में बीएमओ के पद पर कार्यरत हैं।
Also Read – देवास: 18 वर्षीय युवती के साथ बुआ के बेटे ने किया रेप, चाचा और 60 वर्षीय बुजुर्ग भी करता था दुष्कर्म
अपनी मां की सेहत का ख्याल रखने आए डॉ. बघेल की अचानक मौत से परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है। बताया जाता है कि डॉ. बघेल की माताजी की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी और वह उनकी देखभाल के लिए खातेगांव आई थीं।
डॉ. जीएस बघेल लंबे समय तक खातेगांव में बीएमओ के पद पर रहते हुए लोगों की सेवा करते रहे। अपने मधुर व्यवहार और सहयोगी स्वभाव के कारण वे सभी के प्रिय थे। उनके निधन से न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि पूरा शहर स्तब्ध है।
Also Read – खातेगांव: पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जंगल से चकमा देकर भाग गए थे दोनों
डॉ. बघेल के निधन पर विधायक आशीष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अस्पताल स्टाफ ने शोक व्यक्त किया है।
डॉ. बघेल की पत्नी डॉ. चंपा बघेल, बेटी और दामाद भी डॉक्टर हैं और उनका बेटा भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। परिवारवालों ने डॉ. बघेल के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव घटगांव (धार) ले जाया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।