दुखद: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत, सीमेंट से भरे ट्रक ने मारी टक्कर

By Ashish Meena
फ़रवरी 11, 2025

MP News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में करीब 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि सीमेंट से भरे ट्रक ने ट्रैवलर को टक्कर मार दी। जिसके बाद सामने से आ रही एक कार भी वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि 7 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

Also Read – CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान- 2600 रुपए प्रति क्विंटल में गेहूं खरीदेगी सरकार, अगले साल होगा 2700 से अधिक

हादसा आज सुबह सिहोरा के पास NH- 30 के मोहला बरगी के पास हुआ है। सभी मृतक आंध्र प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके के लिए रवाना हो गए।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»